काशीपुर, दिसम्बर 13 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को कोतवाली पहुंचे एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका डंपर लोकल में चलता है, लेकिन राजस्थान में उसके डंपर के नंबर के तीन-तीन चालान हुए हैं। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मुंडिया मनी निवासी गुरमीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पास एक डंपर है, जिसका संचालन उत्तराखंड तथा ऊधमसिंह नगर में ही होता है। बताया कि जब वह अपने डंपर का टैक्स जमा करने आरटीओ कार्यालय काशीपुर गए, तो वहां उसके वाहन के नाम पर राजस्थान में तीन चालानों की जानकारी मिली। गुरमीत ने कहा कि वह कभी राजस्थान गए ही नही और न ही उनका वाहन राजस्थान गया, लेकिन उनके वाहन के नंबर पर तीन-तीन चालान हैं। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। जिसकी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.