काशीपुर, अप्रैल 6 -- काशीपुर, संवाददाता। एक महिला ने पांच लोगों पर उसके पुत्र को डंपर न चलाने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांधी नगर खत्ता निवासी मंजीत कौर पत्नी रणधीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नौ मार्च की सुबह उनका बेटा मलकीत सिंह बाइक से अमर स्टोन क्रशर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान लाठी-डंडों और असलाह से लैस सतनाम सिंह पुत्र पूरन सिंह, हरजोत सिंह, कीरत सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ टीटू पुत्र सतनाम सिंह, हरजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह, निवासी गांधी नगर खत्ता ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बेटे को धमकाया कि वह मंगल सिंह का डंपर गुलजारपुर में नहीं चलने देंगे और डंपर चलाने पर जा...