फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- कायमगंज,संवाददाता दिल्ली रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अनियंत्रित डंपर बंबे की पुलिया की दीवार तोड़कर बंबे की ओर लटक गया। ग्रामीणों ने चालक व दो हेल्परों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।कंपिल क्षेत्र के आजमनगर गांव निवासी रंजीत के दो पुत्र, 10 वर्षीय अनुराग कक्षा 5 का छात्र है जबकि 8 वर्षीय अनमोल कक्षा 1 का छात्र है। दोनों गांव के ही एक स्कूल में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद दोनों भाई साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में साइकिल खराब होने पर वे उसे ठीक कराने ढमढेरा गए। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही वे ढमढेरा बंबा पुलिया के पास अ...