गाजीपुर, मार्च 6 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर कोतवाली क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। भदौरा गांव निवासी 20 वर्षीय हिमांशु राजभर पुत्र उपेंद्र राजभर देवकली मोड़ स्थित एक स्टील की दुकान पर काम करता है। गुरुवार देर रात वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी बसुका मोड़ के पास डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु साइकिल समेत दूर जा गिरा। उसके दोनों पैर टूट गए हैं और पेट व सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल हिमांशु को तत्काल ...