कानपुर, फरवरी 2 -- चकेरी। हाईवे में रविवार की देर शाम को एक तेज रफ्तार डंपर ने राज मिस्त्री को रौंद दिया। राज मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सचेंडी के भैरमपुर निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेंद्र कुमार गौतम बीते रविवार को देर शाम को कुलगांव मोड़ स्थित साइट से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। भाई अरविंद ने बताया कि चकेरी में हाईवे पर हवा महल रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे सुरेन्द्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में की जानकारी के बाद सुरेन्द्र की मां रामप्यारी बदहवास हो गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.