कौशाम्बी, मई 23 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी अनुराग यादव 21 मई को किसी काम से प्रयागराज गए थे। रात को लौटते वक्त जयंतीपुर के समीप सामने से आए बालू लदे डंपर ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनको गंभीर चोट आई हैं। अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़ित के साले नकुल यादव की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...