डंपर ने बाइक सवार सफाई कर्मी को कुचला, मौत
बिल्ल्होर, अगस्त 7 -- घाटमपुर, संवाददाता। कानपुर रोड पर कूष्मांडा देवी मंदिर के सामने डंपर से कुचलकर बाइक सवार सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। डंपर का टायर उसके सिर के ऊपर से निकलने से सिर की मांसपेशियां सड़क पर बिखर गईं। दर्दनाक हादसा देख लोग दहल गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तक के मोबाइल से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पतारा चौकी क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 40 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र फूल सिंह पतारा ब्लाक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती पहेवा गांव में थी। गुरुवार दोपहर वह बाइक से जा रहे थे। नगर में कूष्मांडा देवी मंदिर के पास सामने से आ रहे डंपर के पीछे वाले टायरों की चपेट में आ गए। सिर से टायर निकलने से सिर क्षत विक्षत हो गया और मौके पर ही उनकी दर्दकना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.