डंपर ने बाइक सवार युवक कुचला,लगाया जाम, तोड़फोड़ कर लगाई आग
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पालीमुकीपुर थाना क्षेत्र के खड़ौआ बंबे के पास मंगलवार को डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ कर सड़क पर जाम लगा दिया। मिट्टी लेकर आ रहे दूसरे डंपर में आग लगा दी। घंटो हंगामा होता रहा। उधर सूचना मिलते ही सीओ समेत चार थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहंुच गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुल सका।
युवक की पहचान पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव हरदोई खेड़ा निवासी सुनील कुमार (23) पुत्र सूरजपाल सिंह दूध की डेयरी चलाता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह वह बाइक से अतरौली मोबाइल सही कराने जा रहा था। खड़ौआ बंबे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। सुनील बाइक से सड़क पर गिर गया। डंपर के पहिए के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.