एटा, मार्च 24 -- बाइक सवार दो दोस्तों को डंपर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दो लोगों की मौत हो गई। थाना बागवाला के गांव पलरा निवासी कन्हैया (18) पुत्र रामबाबू रविवार को बुआ के घर पर घूमने आए थे। देररात दोस्त थाना जलेसर के गांव गनेशपुर निवासी अक्षय (23)पुत्र रामबाबू के साथ बाइक से घूमने जा रहे थे। रविवार रात करीब दस बजे थाना जलेसर के गांव नगला गोदी के पास पहुंचे। वहीं पर डंपर ने बाइकसवारों को रौंद दिया। टक्कर लगने से कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। अक्षय की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच...