फतेहपुर, अप्रैल 29 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। खेमकरनपुर गांव के पास ससुर खदेरी नदी पुल के नजदीक तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। खागा कस्बे के चौड़ाखेर निवासी 28 वर्षीय सुभाष सिंह अपनी पत्नी सोनम के साथ सरौली गांव में रिश्तेदारी में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे बाइक से दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में खेमकरनपुर के पास सड़क किनारे मोरंग का ढेर पड़ा था, जिसे बचाने के प्रयास में सुभाष बाइक को दूसरी ओर ले गए। यह भी पढ़ें- एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना के बाद गांव में कोहराम इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्ता...