कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर देहात। रूरा-शिवली मार्ग पर गहलों के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार जुगराजपुर शिवली के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रूरा पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर तीनों को सीएचसी रूरा भेजा। यहां से उनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में एक घायल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दियाए जबकि बचे दोनों गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। जुगराजपुर शिवली निवासी 30 वर्षीय आलोक पाल पुत्र मथुराप्रसाद गांव के ही 30 साल के सुमित पाल पुत्र सुभाषचंद्र व 35 साल के अनुराग पाल के साथ शनिवार रात में तिगाई में एक शादी समारोह में शामिल होने ग्ए थे। देर रात तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी रूरा-शिवली मार्ग पर गहलों के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद डंपर अनियंत्रित ह...