सीतापुर, मार्च 22 -- कमलापुर। सिधौली के तेलाई गांव निवासी इंद्रराज (20) और उसका दोस्त दीपक (19) लखनऊ स्थित मसाला फैक्ट्री में काम करते थे। ईद पर दोनों छुट्टी पर घर आए थे। इंद्रराज दोस्त दीपक के साथ मानपुर के बढ़ईपुर स्थित ननिहाल से मसाला फैक्ट्री पर काम करने के लिए मजदूर लेने बाइक से जा रहे थे। वह कमलापुर के कमहरहिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे तभी बिसवां की ओर से चआ रहा तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद भी डंपर चालक ने रफ्तार कम नहीं की। राहगीरों को जुटता देख आरेापी डंपर चालक फर्राटा भरते हुए भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंद्रराज और दीपक का शव देख परिवार ...