सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- गोसाईगंज, संवाददाता,(सुलतानपुर)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर बाबूगंज खेड़ी गांव के सामने शुक्रवार की रात अनियंत्रित डंफर ने बाइक में टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कूचल दिया। इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय सभी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुप्तारगंज बाजार में लगे मेले को देखकर वापस घर लौट रहे थे। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया और थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा मौके पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- MP : कृष्ण जन्मोत्सव देख लौट रहीं 3 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, गांव में पसरा मौत का मातम गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अवधेश (28...