डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, चौकी में हंगामा
फतेहपुर, जून 26 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बहुआ पुलिस चौकी में हंगामा किया और चालक को उनके सामने लाने की मांग पर अड़े रहे। चक पैगम्बरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय ज्ञान यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव अपने साथी विनोद विश्वकर्मा के साथ बैंक संबंधी कार्य से बहुआ कस्बे आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहुआ कस्बे के पास रोड प्लांट के सामने बांदा की ओर से फतेहपुर जा रहे गिट्टी लदे अनियंत्रित डंफर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ज्ञान यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद विश्वक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.