हमीरपुर, मार्च 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जरिया क्षेत्र के अतरौली गांव में मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित डंपर ने हाईटेंशन विद्युत लाइन के करीब एक दर्जन पोल तोड़ दिए। हादसे के बाद चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया। घटना से धगवां फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। रात करीब तीन बजे बेतवा नदी क्षेत्र की मौरंग खदान की ओर जा रहा डंपर राठ-चंडौत मुख्य मार्ग पर अतरौली गांव के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और डबल पोल समेत करीब 12 पोलों को तोड़ते हुए भाग निकला। पोल सड़क पर गिरने से राठ-चंडौत मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोल हटवाकर यातायात बहाल कराया। घटना से अतर...