रामपुर, अप्रैल 2 -- तेज रफ्तार डंपर ने डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी जिससे डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई, और चालक घायल हो गया। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे डीसीएम में भरे गेहूं का चालक नारायण निवासी स्वार नगर के किसान धर्मकांटा से तौल करा कर आ रहा था कि इतने में ही टांडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी जिससे चालक घायल हो गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...