गाजीपुर, मार्च 15 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के बासुपुर में शनिवार दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवारियों समेत टेम्पो सड़क किनारे उतर गया। दुर्घटना में टेम्पो चालक समेत मां और बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे समाजसेवी राजकुमार यादव ने घायलों को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी भेजा। जहां से गम्भीर हाल में रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के बासूपुर निवासिनी 38 वर्षीय साधना शर्मा अपनी बेटी 16 वर्षीय खुशी शर्मा के साथ टेम्पो से बाजार करने सैदपुर जा रही थी। इसी दौरान बासूपुर में तेज रफ्तार डंपर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। हादसे में साधना शर्मा, उनकी बेटी खुशी शर्मा सहित टेम्पो चा...