डंपर ने कैंटर का टायर बदल रहे दो लोगों को कुचला, मौत
नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हादसे में कैंटर चालक और सवारी की मौत हो गई। घटना के समय दोनों कैंटर का टायर बदल रहे थे। इसी बीच बेकाबू डंपर ने उनको कुचल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सेक्टर ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के चालक अलीगढ़ से कैंटर में खीरा लेकर नोएडा सब्जी मंडी आ रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के करीब 3:00 बजे अचानक कैंटर के एक टायर में पंचर हो गया। चालक ने कैंटर को साइड में रोका और टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टायर बदल रहे कैंटर चालक अशोक और एक सवारी शिवम को कुचल दिया हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.