बदायूं, सितम्बर 8 -- बिसौली सहसवान रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने ओवरलोड ऑटो को रौंद दिया। हादसे में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात सवारियां घायल हुई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सहसवान की ओऱ से ऑटो 16 सवारियों को लेकर बिसौली की तरफ जा रहा था। गांव खितौरा के पास चालक ने ऑटो को किसी वजह से रोका, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसे में गांव धरैरा निवासी ओमकार (45 वर्ष) पुत्र रामचरन, पत्नी शांति देवी (41वर्ष) एवं पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर बसुंधरा एनक्लेव मयूर विहार फेस थ्री निवासी रूपवती पत्नी पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- डंपर ने पीछे से ऑटो को रौंदा, तीन की मौत, सात घाय...