लखनऊ, अप्रैल 1 -- मोहनलालगंज। संवाददाता गिट्टी लदे डम्पर ने मोहनलालगंज के हरिकंशगढी में अधेड़ को कुचल दिया जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को एपेक्स ट्रामॉ सेंटर में भर्ती कराया है।बुधवार की शाम तेलीबाग के नेपालगंज में रहने वाला 50 वर्षीय अजय पाल किसी काम से हरिकंशगढी आया था। वहां गिट्टी लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। पैर पर डंपर चढ़ा दिया जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। सूचना पाकर पुलिस ने जख्मी को एपेक्स ट्रामॉ सेंटर में भर्ती कराया। डंपर को कब्जे में ले लिया है। वही डंपर चालक मौके से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...