उरई, जून 8 -- कालपी। संवाददाता पुराने यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते लागू डायवर्जन व्यवस्था शनिवार को फिर अव्यवस्था का कारण बनी। दौलतपुर गांव के पास एक डंपर ने पीछे से ट्राले में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर फंस गए और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जोल्हूपुर मोड़ से चौरा तक और अमलतास तिराहे तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन करीब पांच घंटे तक फंसे रहे।पुराने पुल के मरम्मत के कारण यमुना नदी के एक ही पुल से आवागमन हो रहा है। डायवर्जन मार्ग संकरा होने और वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर जाम से निपटने को दो कट बंद होंगे, एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण रविवार को दौलतपुर के पास हुए हादसे के बाद स्थिति और बिगड़ गई। डंपर और ट्राला सड़क के बीचों-बीच फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे...