रायबरेली, मार्च 13 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिरसिया थाना क्षेत्र में डंपर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके से गुजर रहे एसएसबी जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के गुलरा फटवा के पास शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान भिनगा की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रहे डंपर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो ग...