रामगढ़, फरवरी 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए मेनगेट निवासी अनु कुमारी ने गिद्दी थाना में पति को धक्का मारने वाले वाले डंपर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अनु कुमारी ने कही है 16 फरवरी को 2.10 बजे वह अपने पति गौरव कुमार और 5 वर्षीय पुत्र वंश कुमार के साथ अपने बाइक से रामगढ़ जा रही थी। गौरव बाइक चला रहे थे। इसी दौरान बसरिया के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे जेएच 02 जे 2058 नंबर की डंपर ने उसके बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसके पति गौरव कुमार डंपर के अगले दाहिने पहिया के नीचे आ गए। इसके बाद उन्हें लोगों की मदद से सीसीएल के नईसराए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.