कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- सैनी चौराहे के समीप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गिट्टी लदा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर टीन शेड तोड़ते हुए इलेक्ट्रिक की दुकान में घुस गया था। इससे दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली के पोल टूट गए थे। नतीजतन सुभाष नगर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही थी। पास खड़ी दो बाइक भी डंपर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुकानदार महताब आलम निवासी सैनी की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। आरोपी चालक व डंपर को घटना के बाद ही पकड़ लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.