कानपुर, मई 28 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर निवासी एक युवक उज्जैन में डंपर चलता था।  मंगलवार को दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर निवासी तीस साल के ज्ञान सिंह उज्जैन में डंपर चलाते थे। मंगलवार को डंपर सड़क के किनारे खड़ा करके  उसी के पीछे नीचे सो गये। तभी पीछे से आए डंपर  ने  टक्कर मार दी जिससे ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई के बाद गुरुवार की सुबह-शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां कलावती बदहवास हो गई। वहीं भाई  साहब सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश सिंह आदि का रो-रो कर बुरा हाल था। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।   

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...