अमरोहा, अप्रैल 17 -- गजरौला मार्ग पर डंपर को बचाने में पाइप लदी कैंटर डीसीएम पलट गई। चालक व क्लीनर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जनपद संभल के गांव नगलिया निवासी चालक प्रेमराज अपने गांव निवासी परिचालक विक्की के साथ झारखंड के धनबाद से अपनी कैंटर गाड़ी में पाइप लाद कर हरियाणा के भिवानी जा रहा था। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जैसे ही उनकी कैंटर नगर के गजरौला मार्ग पर दीपपुर पुलिया के निकट पहुंची कि गजरौला की दशा से आ रहे अनियंत्रित डंपर को बचाने में सड़क से नीचे उतरकर खंदक में पलट गई। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, साथी घायल कैंटर गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमराज व विक...