मथुरा, मार्च 23 -- जैंत। थाना जैंत अंतर्गत हाइवे पर जैंत कट के समीप आगे चल रहे डंपर चालक के लापरवाही से अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से नूडल्स से भरा कैंटर जा घुसा। इसके चलते कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि कैंटर आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अलहदादपुर नीवरी रोड, गौंडा, अलीगढ़ निवासी समीर खां ने थाना जैत में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि उसके पिता राजुद्दीन 19 मार्च सुबह करीब पांच बजे कैंटर गाड़ी में हरिद्वार से नूडल्स लादकर मथुरा आ रहे थे, तभी हाइवे पर उनका कैंटर जैंत कट के नजदीक पहुंचा। आगे चल रहे डम्पर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे आ रहा कैंटर डम्पर से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.