उन्नाव, अप्रैल 27 -- नवई, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाईवे स्थिति फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एम्बुलेंस चालक ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय पवन पुत्र शंकर और उसका ममेरा भाई पवन पुत्र कमलेश रविवार दोपहर बाइक से नवाबगंज कस्बा जा रहे थे। तभी अजगैन कोतवाली स्थिति हाइवे के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी पवन की हालत ...