गाजीपुर, दिसम्बर 10 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक डंपर के पीछे बाए तरफ ढाला के हुक में गमछा से लटकता चालक का शव मिला। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सैदपुर चौकी इंचार्ज मनोज पाण्डेय पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाने पहुंचे डंपर मालिक ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर एनएच-31 के अलीपुर गांव के पास वाराणसी की ओर जाने वाले रोड के किनारे खड़े डंपर (यूपी 65 केटी 9408 ) के पीछे बाए तरफ के ढाला के हुक में गमछा से एक शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंचे सैदपुर चौकी इंचार्ज मनोज पाण्डेय ने शव नीचे उतरवाया। इसके बाद मृतक की पहचान डंपर चालक मिर्जापुर के अ...