उन्नाव, अप्रैल 16 -- सोहरामऊ, संवाददाता। थानाक्षेत्र के भल्ला फार्म स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह बाइक पर पीछे बैठे युवक को नींद आने से सड़क पर गिर गया। इसी दरम्यान पीछे से आए डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर, हादसे के समय बाइक चला रहे युवक मामूली चोटिल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे।कानपुर नगर थाना नौबस्ता के सत्ती पुरवा मछरिया मोहल्ल के रहने वाले 40 वर्षीय गुड्डू उर्फ सरताज अली पुत्र शराफत अली अपने साथी मोहम्मद उस्मान पुत्र अब्दुल मजीद के संग लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। यह भी पढ़ें- झपकी लगने से चलती बाइक से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौत, हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.