लखनऊ, मई 13 -- मड़ियांव थाने से चंद कदम दूर चंद्रा ढाल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बुधवार दोपहर एक ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो 20 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। वहीं बाइक सवार उछलकर डंपर पर गिरा। उसमें फंसकर बाइक सवार का कट गया, जबकि शिक्षिका समेत चार अन्य घायल हुए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। सुबह चंद्राढाल के पास एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो गया। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो चचेरे भाइयों की मौत डंपर पहले ऑटो में, फिर सड़क पर खड़े बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे से वहां अफरातफरी मच गई। डंपर चालक और क्लीनर म...