बिजनौर, जून 10 -- धामपुर रोड स्थित गांव धौलागढ़ के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डम्पर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला हजरतनगर निवासी रामकुमार शर्मा 65 वर्ष पुत्र तेजराम शर्मा गांव धौलागढ़ से दूध लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। धौलागढ़ के निकट ही पीछे से आए दस पहिया डंपर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को डम्पर के नीचे से निकाला。 यह भी पढ़ें- डम्पर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौतदुर्घटना के बाद की स्थिति सूचना पर पहुंची पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया, जबकि चाल...