मथुरा, अप्रैल 17 -- गुरुवार की रात को डंपर ट्रक ने एक साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार मजदूर प्रमोद की मृत्यु हो गयी, जबकि आसिफ़ घायल हो गया। बीती रात करीब 11 बजे कस्बा फरह के निवासी प्रमोद एवं आसिफ़ एक ही साइकिल से फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हाईवे पर हिन्दुस्तान कालेज के समीप लैदर फेक्ट्री के सामने पीछे से एक डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार प्रमोद और उसके साथी आसिफ गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद फैक्ट्री मैनेजर वेंकट दीप नारायण सिंह द्वारा घायलों को उपचार के लिए आगरा स्थित निजी अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 4.30 बजे डॉक्टरों द्वारा प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- तिलक से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत थाना प्रभारी फरह छो...