उन्नाव, दिसम्बर 11 -- सोनिक। दही थाना के कानपुर लखनऊ हाइवे पर गुरुवार रात डंपर ने कार में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से चालक भी घायल हुए। आस पास के लोग रोकते की तेज रफ्तार डम्फर भाग निकला। दही थाना क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को डंपर ने कार मे टक्कर मार दी। टक्कर से माखी थाना क्षेत्र के रायपुर गड़ी के रहनेवाले अमित कुमार सिंह पुत्र चुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में घायल को भर्ती भी कराया। जहां पर अमित सिंह का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि डंपर समेत चालक भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...