शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात डंपर की टक्कर से कार सवार सर्राफा व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने कार में फंसे व्यापारी को बाहर निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हरदोई के शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठकाना निवासी दीपक मिश्रा (46) सर्राफा व्यापारी थे। काम के सिलसिले में अक्सर शाहजहांपुर आते-जाते रहते थे। बुधवार रात वह बरेली मोड़ के पास अपने निर्माणाधीन मकान को देखकर कार से घर लौट रहे थे। पावर परियोजना के पास सामने से डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दीपक उसमें फंस गए। पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...