उरई, मई 27 -- कालपी। संवाददाता बीते सप्ताह कालपी हाईवे पर बेकाबू डंपर की टक्कर से युवती की मौत के मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ज़ुबरील शेख ग्राम करमचंद्रपुर थाना कदौरा ने बताया कि 15 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे चौरासी गुंबद पेट्रोल पंप के पास भाई गुलफाम बाइक किनारे खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था। पास खड़ी चाची फातिमा बेगम व बहन रोजी को उरई की ओर से आए डंपर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। रोजी की मौके पर मौत हो गई थी फातिमा गंभीर घायल हैं। फातिमा का केजीएमयू लखनऊ में इलाज जारी है। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...