डंपर की टक्कर से युवक की मौत, शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक
श्रावस्ती, मई 9 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार बर्मा (27) पुत्र आत्माराम बर्मा निवासी शिवगढ़ कला शादी का कार्ड बांटने के लिए मोटरसाइकिल से कानीबोझी की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर जंगल के पास गदृदीपुरवा बैराज के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.