उन्नाव, मार्च 16 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया। जमेल गांव निवासी सुशील कुमार रावत बाइक से शुक्लागंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह आजाद मार्ग चौराहे से मुड़े, सामने से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बाइक समेत डंपर के नीचे आ गया और ट्रक का पहिया उसके बाएं पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसका पैर घुटने से अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बदरका चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। एसओ ब्रजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.