हमीरपुर, जनवरी 29 -- मौदहा, संवाददाता। थाना सिसोलर के टिकरी-सिसोलर मार्ग पर भैंसमरी मोड़ के निकट खाली डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर सड़क किनारे खड्ड में जा घुसा। हादसे के बाद डंपर चालक ने सीधे थाना सिसोलर पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को लोडर में लादकर सीएचसी मौदहा पहुंचाया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना सिसोलर के बक्छा गांव निवासी स्व.रामसहांय सोनी की 55 वर्षीय पत्नी छुन्नी अपने 30 वर्षीय बेटे राजू उर्फ रज्जू के साथ बाइक से रनिया से बक्छा गांव आई थी। गांव में इनकी खेतीपाती और पुश्तैनी मकान है। जिसकी देखरेख नाते-रिश्तेदार करते हैं। छुन्नी के पांच बेटे हैं जो बाहर अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। छुन्नी स्वयं दो बेटों राजू और शानू के साथ रनिया में रह रही ह...