काशीपुर, दिसम्बर 10 -- बाजपुर। भीषण कोहरे में बुधवार को बन्नाखेढ़ा में खनन से भरे एक डंपर ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक भी घायल हो गया। बन्नाखेढ़ा निवासी मलखान सिंग बैलगाड़ी से इटव्वा से बन्नाखेड़ा की ओर जा रहा था। इस बीच खनन सामग्री से भरे एक डंपर ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में मलखान घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...