मैनपुरी, नवम्बर 28 -- बेवर। क्षेत्र के ग्वालियर बरेली हाईवे पर ग्राम शिवाला के सामने डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बेल्डिंग मिस्त्री की दुकान किए हुए था। शुक्रवार को अजय पुत्र तोताराम निवासी डांडेहार थाना ऊसराहार जनपद इटावा अपनी पत्नी नेहा, बहन अंजलि पत्नी नीलेश निवासी अठलकड़ा के साथ बेवर से अपने गांव डांडेहार जा रहा था। बेवर कुसमरा मार्ग पर ग्राम शिवाला के सामने डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोटें आने से 40 वर्षीय अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 45 वर्षीय अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में नेहा के भी पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहीं मृतक अजय के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना से परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.