डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बुआ घायल
बिजनौर, जून 22 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एनएच-34 स्थित अंडरपास के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में वाहन को पकड़ लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घासीवाला निवासी मोहम्मद शاد (18) पुत्र शहादत अली लाला रविवार की दोपहर अपनी बुआ हुसन जहां को बुखारा से बाइक पर लेकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव झकड़ी मार्ग स्थित अंडरपास के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.