हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई /सुरसा। हरदोई बिलग्राम रोड पर सुरसा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरसा थाना क्षेत्र के फतियापुर निवासी आदर्श अवस्थी 20 वर्ष अपनी बहन मधू अवस्थी 23 वर्ष और कोतवाली शहर क्षेत्र के बावन चुंगी निवासी शिवाकांत की पत्नी कामिनी पांडेय को बाइक पर बैठा कर शनिवार की देर रात हरदोई की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में फार्म पुरवा के निकट ढोलिया चौराहा के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.