मथुरा, मई 23 -- थाना हाइवे के अंतर्गत मंडी चौराहे के समीप शुक्रवार को डंपर की चपेट में आने से बीफार्मा के छात्र की मौत हो गयी। हादसे के दौरान उसका हेलमेट भी टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में कर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। गांव धाना जीवना, रिफाइनरी निवासी छात्र तरुण केएम कालेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वह सेकंड सेमेस्टर में था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह कालेज से बाइक लेकर लौट रहा था। हाइवे पर सौंख रौड स्थित मंडी चौराहे के समीप डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बोधगया में फोरलेन पर रिटायर्ड प्रोफेसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत इसके चलते तरुण बाइक समेत गिर गया। इस दौरान डंपर के पहिये की चपेट में आने...