बदायूं, मई 30 -- बदायूं/बिनावर। दिल्ली से गांव लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक समेत डंपर के नीचे फंस गए। राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे का स्थान हादसा बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-आगरा राजमार्ग पर बिनावर से पहले स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। गांव बिंदुलिया निवासी 55 वर्षीय रामविलास अपने 28 वर्षीय पुत्र यशपाल के साथ बाइक से दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और उस पर सवार दोनों लोग डंपर के नीचे फंस गए। ह...