फतेहपुर, मार्च 26 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव मोड़ के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार बहुआ से ललौली की ओर जा रहे थे। अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी और तीनों के पैरों को कुचलते हुए फरार हो गया। मलवा थाना क्षेत्र के इटरुवा गांव निवासी 26 वर्षीय मिलन, गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह निवासी 45 वर्षीय देशराज और बिंदकी थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बलराम के साथ बाइक से जा रहा था। डंपर कुचलते हुए निकल गया। मिलन और देशराज के दोनों के पैर टूट गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मिलन की मौके पर ही मौत हो गई। देशराज और बलराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से देशराज ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने ब...