सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर, संवाददाता। कमहरिया चौराहे के पास रविवार को एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पर घर परिवार में चीख पुकार मच गई। सिधौली थाना क्षेत्र के तेलाई गांव निवासी इंद्रराज (20)पुत्र प्यारेलाल और दीपक (19) पुत्र रामू रविवार सुबह मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कमलापुर थाना क्षेत्र के कमहरिया चौराहे के पास पहुंची, तभी बिसवां की ओर जा रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।राहगीरों के मुताबिक,हादसा इतना भयानक था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इंद्रराज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.