फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- फर्रुखाबाद। डंपर की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जनपद एटा के थाना धुमरी के गांव नगला तुलसी सचिन अपनी पत्नी पूनम, 9 वर्षीय पुत्री पूर्वी, 4 वर्षीय पुत्र शिवम के साथ वाइक से थाना नवाबगंज के गांव नगला मन जा रहे थे। सचिन बाइक लेकर नवाबगंज स्थित बवना तिराहे पर पहुंचकर एक तरफ खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रहे एक डंपर में उनकी वाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सचिन पत्नी व बच्चों सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे सचिन के रिश्तेदारों ने चारों घायलों को फर्रूखाबाद के एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, बालिका घायल जहां पूनम की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...