डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजा की गई जान
गाजीपुर, मई 21 -- सादात, (गाजीपुर)। सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा चट्टी पर गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की जान चली गई। हादसा तेज रफ्तार डंपर से हुआ, जिसकी टक्कर से बाइक सवार भतीजे संदीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा मनोज यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघाईं निवासी 38 वर्षीय मनोज यादव (पुत्र सत्यनारायण यादव) और रिश्ते में उनका भतीजा लगने वाले 23 वर्षीय संदीप यादव (पुत्र रामजी यादव) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, मनोज यादव और संदीप यादव किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। टांड़ा चट्टी के पास मजुई से बहरियाबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.