मुरादाबाद, फरवरी 19 -- डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी राकेश पुत्र महावीर सिंह गुरुवार की दोपहर ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग स्थित रानीनांगल तिराहे से होकर अपने घर के लिए बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस पायलट और ईएमटी स्टाफ ने घायल को नगर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.